सोनभद्र, जुलाई 23 -- अनपरा,संवाददाता। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अनपरा ने अपने मेधावी छात्र आयुष श्रीवास्तव को नीट यूजी 2026 में शानदार सफलता प्राप्त करने पर उन्हे सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। गुरुवार को विद्यालय परिसर में आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम में आयुष श्रीवास्तव के पिता अविनाश कुमार श्रीवास्तव और माता अमृता श्रीवास्तव को भी विद्यालय ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य दीपा शरण ने बताया कि आयुष ने ऑल इंडिया रैंक 8322 व 99.58 परसेंटाइल संग कुल 606/720 अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए आयुष को सफलता के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की | छात्रों से उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया |आयुष ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र निरंतर मेहनत...