बिहारशरीफ, मई 22 -- नीट में बार-बार पेपर लीक से बढ़ी छात्रों में बेचैनी छात्रों की मेहनत पर मंडरा रहा संकट, परीक्षा प्रणाली की साख दांव पर आखिर 40 लाख छात्रों को कब मिलेगा इंसाफ पावापुरी, निज संवाददाता। देश की सबसे अहम मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट एक बार फिर विवादों में है। पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा जगत की चिंता बढ़ा दी है। वर्ष 2024 में सामने आए विवादों के बाद उम्मीद की जा रही थी कि परीक्षा व्यवस्था में सुधार होगा, लेकिन 2026 में फिर पेपर लीक की चर्चाओं ने पूरी प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नीट को देश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी परीक्षा माना जाता है। छात्र वर्षों तक कठिन परिश्रम कर डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं। कई परिवार आर्थिक परेशानियों के बावजूद बच्चों की कोचिंग, किताबो...