कानपुर, मई 13 -- मंगलपुर। 3 मई को देश भर में आयोजित हुई नीट यूजी प्रवेश परीक्षा को पेपर लीक जैसी भारी अनियमितताओं के कारण निरस्त कर दिया गया है। इस फैसले ने देशभर के उन लाखों छात्रों को झकझोर कर रख दिया है, जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी। प्रशासन के इस कदम से छात्रों की मेहनत पर पूरी तरह पानी फिर गया है। परीक्षा निरस्त होने की खबर फैलते ही परीक्षार्थी फिर से परीक्षा की तैयारी में जी जान से जुट गए हैं। परीक्षार्थियों का कहना है कि अब प्रतियोगी जैसी परीक्षाओं के लिए पूरी सुरक्षा होनी चाहिए कहीं से भी कोई पेपर लीक न हो सके। यह भी पढ़ें- यह सीधे-सीधे परीक्षा तंत्र की विफलता पेपर लीक होने से मेहनत करने वाले परीक्षार्थियों का भविष्य खराब होता है। ​परीक्षा रद्द होने की सूचना मिलते ही छात्रों का आक्रोश सड़कों और सोशल मीडिया पर ...