लखीमपुरखीरी, जुलाई 30 -- गोला गोकर्णनाथ। सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की पूर्व छात्रा प्रगति वर्मा ने नीट परीक्षा में 720 में से 613 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया में 6454वीं और ओबीसी वर्ग में 2716 वीं रैंक हासिल की है। प्रगति वर्मा नर्सरी से इंटरमीडिएट तक विद्यालय की नियमित छात्रा रही हैं। उन्होंने हाईस्कूल में 86 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 85.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उनके पिता राधेश्याम वर्मा पशु चिकित्सक और माता अनीता वर्मा गृहिणी हैं। बड़ी बहन स्वाति वर्मा शिक्षिका हैं जबकि दूसरी बहन अदिति वर्मा पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। दोनों बहनें भी इसी विद्यालय की छात्रा रही हैं। सफलता पर प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्रधानाचार्य मधु त्रिपाठी ने प्रगति को चांदी का पदक देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...