लखनऊ, मई 4 -- चिकित्सा विश्वविद्यालयों, संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए रविवार को हुई नेशनल एलिजबिलिटी टेस्ट (नीट) में बीते वर्ष के मुकाबले इस बार फिजिक्स के आसान सवालों ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार तीनों विषयों फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के आसान सवान पूछे गए। प्रश्न पत्र में पूछे गए सभी सवाल पाठ्यक्रम से थे। लखनऊ में बने 76 परीक्षा केन्द्र 37168 अभ्यर्थियों में से 36148 उपस्थित रहे। 1020 ने परीक्षा छोड़ दी। इस बार केन्द्रों पर ज्यादा सख्ती रही। हर केन्द्र पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। सुबह 11 बजे से केन्द्रों में अभ्यर्थियों का प्रवेश मिलना शुरू हो गया था। अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद ही केन्द्र के भीतर प्रवेश दिया गया। इलेक्ट्रानिक वॉच, मोबाइल, अभूषण आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.