नीट में उत्कर्ष को मिली सफलता, हर्ष
भदोही, जुलाई 17 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रजपुरा कालोनी फेज दो निवासी उत्कर्ष मोहन गुप्ता ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया 5501वीं रैंक हासिल की है। परिवार के साथ ही कालोनी के लोगों में हर्ष व्याप्त है। कालोनी निवासी रवींद्र कुमार गुप्ता के बेटे उत्कर्ष ने नीट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मां सुनीता देवी समेत पूरे परिवार को बेटे पर गर्व है। सतीश गांधी, रोहित गुप्ता, सुभाष ने हर्ष जताया। उत्कर्ष ने सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम को दिया। विद्यार्थियों से आह्वान किया कि कम से कम सात से आठ घंटे मन लगाकर पढ़ाई करें, सफलता कदमों में होगी। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: हर्ष यादव को नीट में मिली सफलता स्वागत यह भी पढ़ें- युवा 6 यह भी पढ़ें- नीट यूजी में दोआबा के मेधाओं का परचम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.