नीट प्रकरण पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
रुद्रपुर, जुलाई 22 -- सितारगंज, संवाददाता। नीट में कथित अनियमितताओं और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं कांग्रेस नेताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को सितारगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि नीट में हुई कथित धांधली के विरोध में छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे थे, लेकिन सरकार ने अपनी विफलता छिपाने के लिए पुलिस बल का सहारा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार और नीट छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.