मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नीट पेपर लीक, सीबीएसई की गड़बड़ी, बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ शनिवार को जिला कांग्रेस की ओर से शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा।भगवानपुर के किसान भवन में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जिलाध्यक्ष (पश्चिमी) कृपाशंकर शाही ने कहा कि दोपहर में खुदीराम बोस स्मारक स्थल से प्रतिरोध मार्च शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएगा। वहां डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आरोप लगाया कि केंद्र व राज्य की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। महंगाई, बेरोजगारी व शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा के बीच विधि-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। शहर में सरेआम हत्या और लूट जैसी संगीन आपराधिक वारदातें हो रही हैं। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक, महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खि...