अलीगढ़, जुलाई 24 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। नीट परीक्षा समेत अनेको एडमिशन परीक्षाओ से लेकर अभ्यर्थी परीक्षाओं में अनियमितताओं/ पेपर लीक, दिल्ली छात्र आंदोलन में पुलिस की कार्रवाई के विरोध में गुरूवार को कांग्रेसियों ने अर्द्धनग्न होकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेता आगा युनूस के नेतृत्व में कांग्रेसी अर्द्धनग्न होकर पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पर पहुंचे। प्रदर्शन के चलते पुलिस-प्रशासन अलर्ट बना हुआ था। कांग्रेसियों ने कहा कि देशभर के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े नीट परीक्षा में बार-बार सामने आई अनियमितताओं एवं पेपर तीक की घटनाओंसे लेकर अनेको एडमिशन परीक्षाओ समेत नौकरी के लिए अभ्यर्थी परीक्षाओं में पेपर लीक/अनियमितताओ ने छात्रो व युवाओ का शिक्ष...