गौरीगंज, मई 19 -- अमेठी, संवाददाता। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री व तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार और सीबीआई पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। विकास भवन में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से आयोजित नि:शुल्क ट्राई साइकिल एवं कृत्रिम उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राज्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में यह बात कही। कार्यक्रम में जिले भर से आए 95 दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राई साइकिल वितरित की गई। यह भी पढ़ें- 2024 नीट पेपर लीक में छात्रों के रक्षक बने थे 'M सर', 2026 में मोबाइल में मिला पेपर; गिरफ्तार मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने लाभार्थियों को ट्राई साइकिल सौं...