नीट पेपर लीक मामले में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
शाहजहांपुर, जुलाई 22 -- शाहजहांपुर। वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के मंडल अध्यक्ष सुरपति सिंह ने नीट पेपर लीक समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि नीट, पुलिस भर्ती और शिक्षक भर्ती जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग की गई। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन में छात्रों के समर्थन में चल रहे आंदोलन और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू बांगड़ू के अनशन का उल्लेख करते हुए सरकार से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की अपील की गई। यह भी पढ़ें- छात्र संगठन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.