नीट पेपर लीक मामले में पौड़ी में एनएसयूआई और कांग्रेस का प्रदर्शन
देहरादून, मई 14 -- पौड़ी। नीट परीक्षा में पेपर मामले में गुरुवार को पौड़ी में छात्र संगठन एनएसयूआई और कांग्रेस ने प्रदर्शन कर रोष जाहिर किया। इस दौरान छात्रों ने पौड़ी कलक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और विरोध स्वरूप अपनी डिग्रियों की छायाप्रति भी जलाते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि प्रदेश और देश का युवा लगातार रोजगार व पारदर्शी परीक्षाओं की मांग कर रहा है, लेकिन बार-बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आने से युवाओं में निराशा बढ़ रही है। मांग की गई कि सरकार को इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि युवाओं का विश्वास दोबारा कायम हो सके। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई छात्र अमन, राजेश भंडारी, अमन नयाल आदि ने भी पेपर लीक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.