लातेहार, मई 15 -- लातेहार। नीट (यूजी) 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं के विरोध में शुक्रवार को झामुमो युवा मोर्चा और छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत उरांव और छात्र संघ जिला अध्यक्ष राजेंद्र भगत ने किया। कार्यकर्ता कल्याण विभाग कार्यालय के समीप एकत्रित होकर आक्रोश मार्च निकालते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे, जहां केंद्र सरकार एवं शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान मानव संसाधन मंत्रालय का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यह भी पढ़ें- गुमला में नीट यूजी में कथित धांधली के विरो...