सहारनपुर, जुलाई 24 -- पथिक जनशक्ति पार्टी ने नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही मामले को लेकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई गई। इसके अलावा छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जांच कराने की मांग भी की गई। यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान का नहीं होगा इस्तीफा? केंद्र के इन तीन कदमों से CJP की उम्मीदों पर फिरता दिख रहा पानी ज्ञापन देने वालो म...