जमशेदपुर, मई 21 -- जमशेदपुर। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पेपर लीक ने छात्रों और अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है। जिन छात्रों ने मानसिक अवसाद में आत्महत्या की, उसके लिए शिक्षा मंत्री व प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने डीसी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। कांग्रेस नेतृत्व ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों को सजा नहीं हुई तो दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

हिंद...