बगहा, जुलाई 24 -- बेतिया । नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का त्यागपत्र की मांग पर अड़े है। शक्रवार को भी ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) एवं ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (एआईवाईएफ) ने संयुक्त रूप से छात्रों ने नीट पेपर लीक मामले छात्रों पर लाठीचार्ज, मुकदमे और गिरफ्तारियों के विरोध में विशाल प्रतिरोध मार्च निकाला गया। एआईएसएफ व एआईवाईएफ के हजारों छात्रों ने शहर के शहीद स्मारक से विरोध मार्च निकाला। यहां मार्च शहर के पावर हॉस चौक,कविवर नेपाली पथ,जनता सिनेमा,उज्जैन टोला,महावत टोली होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रशासन ने कलेक्ट्रेट गेट से पहले ही प्रदर्शकारी छात्रों को रोकने के लिए बेरिकेट लगा दिया था। जहा छात्रों के संघठनों ने सदर अनुमंडलाधिकारी को ज्ञापन शॉप दिए...