रुडकी, जुलाई 24 -- लक्सर, संवाददाता। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं के विरोध में शुक्रवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। इस दौरान भीम आर्मी के कैप्टन दीपक कुमार ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित धांधली ने लाखों मेहनती छात्रों और उनके परिवारों का भविष्य संकट में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज लोकतंत्र पर सीधा हमला है। यह भी पढ़ें- पेपर लीक के विरोध में भाकपा माले और छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- Jamtara News: जंतर-मंतर...