बरेली, जुलाई 25 -- राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने शुक्रवार को नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। जिला अध्यक्ष आर्येंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में पेपर लीक मामलों की स्वतंत्र एसआईटी से जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने की मांग की गई। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए इस्तीफे, पेपर लीक गिरोह और भ्रष्ट अधिकारियों की संपत्ति जब्त करने, मामलों का विशेष न्यायालयों में शीघ्र निस्तारण, प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज की बार संघ ने की निंदा साथ ही दिल्ली में छात्रों...