मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के समक्ष नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। इससे पहले विरोध मार्च मिश्रौलिया  चौक से निकला। प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा और विभिन्न मांगों से जुड़े पोस्टर लेकर हरिसभा गांधी चौक, मेन रोड, मोतीपुर बस स्टैंड होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। यह भी पढ़ें- Gaya News: पेपर लीक मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्री...