कोडरमा, जुलाई 23 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। नीट पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को झुमरीतिलैया में कोचिंग संस्थानों के दर्जनों छात्रों ने विरोध मार्च निकाला। छात्रों ने वीर कुंवर सिंह चौक से महाराणा प्रताप चौक तक पैदल मार्च करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। मार्च के दौरान छात्रों के हाथों में तख्तियां और बैनर थे, जिन पर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई तथा छात्रों के भविष्य की सुरक्षा से जुड़े संदेश लिखे थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में पेपर लीक की घटना से लाखों मेहनती विद्यार्थियों का भरोसा टूटा है। यह भी पढ़ें- छात्रों पर पुलिस की लाठीचार्ज के खिलाफ प्रतिवाद मार्च 25 को दोषियों के...