नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
रांची, जुलाई 23 -- खूंटी, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने नीट पेपर लीक मामले और छात्रों के साथ कथित अन्याय के विरोध में समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। रवि मिश्रा ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होना लाखों छात्रों की मेहनत और परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की लापरवाही से छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.