नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
रुद्रपुर, मई 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नीट परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस पार्टी के पार्षदों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भगत सिंह चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 80 फीट लंबा काला झंडा उठाकर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा तत्काल इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा कलंक है। उन्होंने कहा कि लाखों विद्यार्थी दिन-रात कठिन मेहनत कर डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं, जबकि उनके माता-पिता कर्ज लेकर और अपनी जमा पूंजी खर्च कर बच्चों की पढ़ाई करवाते हैं। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक मामले में हरिद्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.