नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च
मधुबनी, जून 18 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी के बैनर तले गुरुवार को नीट पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नलिनी रंजन झा ने की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में रोड मार्च कर विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है, बावजूद इसके केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों को रोजगार देने के बजाय सरकार उनके आंदोलनों पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक शिक्षा मंत्री को पद से नहीं हटाया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। मार्च में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, टेकनाथ पाठक, नवल झा, अनिल कुमार, उपेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.