खगडि़या, जून 22 -- बेलदौर, एक संवाददाता। नीट पेपर लीक एवं केंद्र सरकार के विभिन्न विफलताओं के विरोध में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। संध्या साढ़े छह बजे के करीब काली स्थान चौक पर जिलाथ्यक्ष चंदन कुमार यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता इकट्ठा होकर कर पुतला दहन कार्यक्रम को सफल बनाने में आवश्यक सहयोग किया। पुतला में चंदन कुमार यादव एवं श्रीमती किरण ठाकुर ने आग लगाई। इसके पूर्व सभी कार्यकर्ता भगवती स्थान बेलदौर के निकट इकट्ठा हो कर झंडा एवं बैनर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते थाना चौक होते हुए काली स्थान चौक पहुंचे। चौक पर एक जनसभा भी हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष ललन यादव ने की। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के विरोध में कंग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला मौके पर पूर...