नई दिल्ली, अगस्त 12 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके नीट पेपर लीक के बाद नए अभियान पर है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए देशव्यापी मिशन की घोषणा की है। दीपके ने स्कूल वाले इस अभियान के नाम की भी घोषणा की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि यह बेहद शर्मनाक है कि आजादी के इतने साल बाद भी ग्रामीण भारत में बच्चे स्कूल की बुनियादी सुविधा तक नहीं ले पा रहे हैं। 15 अगस्त से 'स्कूल ठीक करो' अभियान को शुरू किया जाएगा। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट में कहा कि आजादी के 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को स्कूल में बुनियादी सुविधाओं के लिए गुहार लगानी पड़ रही है, यह बेहद शर्मनाक है! एक देश के तौर पर हमने ग्रामीण बच्चों को सबसे बुरी तरह निराश किया है। इस स्वतंत्रता दिवस पर सीजेपी 'स्कूल ...