धनबाद, जून 9 -- झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से आईएसएम गेट धनबाद से रणधीर वर्मा चौक तक नीट पेपर लीक मामला, महंगाई, बेरोजगारी सहित केंद्र सरकार की गलत नीतियों एवं ज्वलंत मुद्दाओं को लेकर विशाल युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रणधीर वर्मा चौक पहुंचकर यह आक्रोश रैली सभा में तब्दील हो गई। सोमवार को आयोजित आक्रोश रैली में शामिल होने झारखंड युवा कांग्रेस की सह प्रभारी प्रीति मांझी धनबाद पहुंची। मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह समेत सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता धनबाद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य आनंद ने की। मौके पर युवा कांग्रेस झारखंड के सह प्रभारी प्रीति मांझी ने कहा कि दो वर्षों में दो बार नीट का पेपर लीक होना गं...