मुजफ्फरपुर, जून 20 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नीट पेपर लीक, सीबीएसई धांधली, बीपीएससी घोटाला, महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस ने प्रतिरोध व आक्रोश मार्च निकाला। तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल के नेतृत्व में सरैयागंज टावर तक आक्रोश मार्च निकाला गया। टावर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी (पश्चिमी) के अध्यक्ष कृपाशंकर शाही के नेतृत्व में खुदीराम बोस स्मारक स्थल से निकला प्रतिरोध मार्च कलेक्ट्रेट तक गया। इस दौरान पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक, महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन यह भी पढ़ें- महंगाई, बेरोजगारी और पर...