नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
औरैया, जुलाई 22 -- राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आरएएम) के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति एवं भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। इससे लाखों अभ्यर्थियों की वर्षों की मेहनत और भविष्य प्रभावित होता है। ऐसी घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को कठोर दंड दिया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन मोर्चा के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.