नीट पेपर लीक का विरोध शुरू, फूंका पुतला
धनबाद, मई 14 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के प्रश्नपत्र लीक मामले में बुधवार को छात्र संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। झारखंड छात्र मोर्चा धनबाद व आइसा के छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्र दिन-रात मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं। पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण उन्हें मानसिक तनाव, असुरक्षा और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मौके पर जिलाध्यक्ष आजाद महतो, सचिव कुणाल पांडेय, स्पर्श चौधरी, गुलेल अंसारी व रमेश सोरेन समेत अन्य मौजूद थे। वहीं आइसा ने भी बुधवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एकलव्य बालक छात्रावास शक्तिनगर के समीप केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। लापरवाह एनटीए अधिकारियों पर भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.