नीट पेपर लीक कांड में आज भाजपा दफ्तर घेरेगी कांग्रेस
रांची, जुलाई 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नीट पेपर लीक के विरोध में तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 23 जुलाई को भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करेगी। इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने दी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने व नीट मामले पर सदन में चर्चा की मांग करते हुए रांची में भाजपा कार्यालय का घेराव होगा। वहीं, पूरे प्रदेश में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना देकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन को छात्रों के हित में मजबूत किया जाएगा। विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं के साथ किया गया व्यवहार यह साबित करता है कि केंद्र सरकार छात्रों के मुद्दों को सुनने को तैयार नहीं है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस दफ्तर पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं का लठ से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.