समस्तीपुर, जुलाई 23 -- पूसा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, दिल्ली और पटना में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध व सोनम वांगचुक के अनशन के समर्थन में गुरुवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) एवं इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के बैनर तले पूसा में प्रतिरोध मार्च निकाला। यह मार्च उमा पाण्डेय कॉलेज, पूसा से चलकर पूसा पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए कॉलेज के निकट सभा में तब्दील हो गया। मार्च में शामिल लोग शिक्षा बचाओ-देश बचाओ, छात्र एकता ज़िंदाबाद, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, एनटीए को भंग करो आदि का नारा लगा रहे थे। अध्यक्षता आरवाईए प्रखंड सचिव डॉ.मुकेश कुमार एवं संचालन आइसा कॉलेज इकाई सचिव रंजन कुमार ने किया। मौके पर आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि देश के छात्र-युवा बेहतर शिक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और अपने लोकतांत्रिक अधिक...