लखीमपुरखीरी, जून 3 -- नीट पेपर रद होने के बाद खुदकशी करने वाले छात्र रितिक के परिजनों से मिलने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह हसनपुर कटौली पहुंचे। आप सांसद ने कहा कि नीट पेपर लीक होने से हताश रितिक ने आत्महत्या कर ली थी। पर वह महज आत्महत्या नहीं बल्कि पेपर लीक होने से हुई हत्या है। जिसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। अपनी बात को आगे बढाते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह सिस्टम का फेलियर है। जिसकी वजह से रितिक को आत्महत्या करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि रितिक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। जो डॉक्टर बनने का सपना पूरा करना चाहता था। आप सांसद ने कहा कि सरकार रितिक के नाम पर छत्रवृत्ति शुरू करे। जिससे गरीब छात्र डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकें।आप सांसद संजय सिंह ने रितिक के पिता अनूप मिश्रा व परिजनों को ढांढस बंधाया। सांसद ने कहा कि रितिक के नाम ...