नीट पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो: सिद्दीकी
हल्द्वानी, जुलाई 21 -- हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस प्रशासन और अर्धसैनिक बलों द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। सिद्दीक़ी ने कहा कि नीट पेपर लीक के कारण लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उनका आरोप है कि लंबे समय से केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग विभिन्न संगठनों और मंचों के माध्यम से उठाई जाती रही, लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। यह भी पढ़ें- 'छात्रों में आक्रोश भरा है', चिराग पासवान बोले- मैं उनकी आवाज दबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.