गया, जुलाई 22 -- नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन को देखते हुए बुधवार को गया जंक्शन सहित रेल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर रही। संभावित विरोध प्रदर्शन को लेकर आरपीएफ, जीआरपी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क रखा गया। रेल सूत्रों ने बताया कि गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार की मॉनिटरिंग और डीडीयू रेल मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के निर्देश पर सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए। स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों, प्रवेश व निकास द्वारों सहित सभी संवेदनशील...