नीट पेपर लीक आंदोलन के बीच गया जंक्शन पर दूसरे दिन भी रही कड़ी सुरक्षा
गया, जुलाई 23 -- नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे आंदोलन के मद्देनजर गया जंक्शन और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट पर रही। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गया जंक्शन के अलावा गया-कोडरमा रेल सेक्शन और पूर्व मध्य रेलवे के आसपास के संवेदनशील स्टेशनों पर गश्त और सघन सर्च अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- खगड़िया : नीट पेपर लीक मामले को लेकर जिले में हाई अलर्ट, कलेक्ट्रेट की सुरक्षा कड़ीसुरक्षा जांच आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों और जवानों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, फुट ओवरब्रिज, प्रवेश एवं निकास द्वार, पार्किंग क्षेत्र व संदिग्ध स्थानों की गहन जांच की। यात्रियों के सामान की भी जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.