मुजफ्फरपुर, जून 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। री-नीट के दौरान मोतिहारी और दरभंगा में पेपर बॉक्स का सील टूटने के मामले में डाक महानिदेशालय ने सख्त रुख अपनाया है। महानिदेशालय ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में पीएमजी, उत्तरी डाक परिमंडल मुजफ्फरपुर से एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की गई है।विभागीय सूत्रों के अनुसार जांच में यह देखा जाएगा कि किन परिस्थितियों में निर्धारित अधिकारी की जगह कनीय अधिकारी को प्रश्नपत्र के साथ एयरपोर्ट भेजा गया। इस बिंदू पर जांच की जाएगी कि क्या वरीय अधिकारी ने निर्देश दिया था या पूर्व निर्धारित अधिकारी ने स्वेच्छा से कनीय को भेजा। यह भी पढ़ें- नीट पेपर बॉक्स का सील टूटने के जांच के आदेश इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दी गई थी या नहीं। साथ ही मोतिहारी से भेजे गए बक्से का ताला किसने औ...