नीट पेपर आंदोलन पर रेलवे हाई अलर्ट, अधिकारियों और जवानों की छुट्टियां रद्द
गया, जुलाई 24 -- नीट पेपर मामले को लेकर प्रस्तावित आंदोलन के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। संभावित विरोध-प्रदर्शन और रेल परिचालन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों एवं जवानों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं, जो जवान पहले से अवकाश पर हैं उन्हें भी तत्काल ड्यूटी पर वापस लौटने का निर्देश जारी किया गया है। रेल सूत्रों ने बताया कि गया-कोडरमा, गया-किऊल, गया-डीडीयू और गया-पटना रेलखंडों को विशेष रूप से संवेदनशील मानते हुए यहां सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है। स्टेशनों, रेलवे ट्रैक, यार्ड, पुल-पुलिया और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.