आजमगढ़, जुलाई 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपरलीक के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की दोपहर को कलक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और छात्र-किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाया। इसके बाद अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (ओबीसी) ओमप्रकाश यादव और सूरज विश्वकर्मा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। उनका कहना था कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। यह भी पढ़ें- छात्र आन्दोलन के समर्थ...