जमुई, जून 9 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में पटना में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा और आगामी बिहार गृह रक्षा वाहिनी में अधिनायक लिपिक परीक्षा को पूरी तरह कदाचार-मुक्त, पारदर्शी और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है। इस राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में डीएम श्री नवीन ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया और जिले की तैयारियों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। यह भी पढ़ें- डीएम-एसपी नीट परीक्षा की तैयारी का रोज जायजा लेंगे : मुख्य सचिवबैठक के दिशा-निर्देश बैठक में परीक्षा के सफल और निष्पक्ष संचालन को लेकर कई कड़े और व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अ...