नीट पीजी 2026 का रिजल्ट 30 सितंबर से पहले संभव, आंसर की पर क्या अपडेट
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- मेडिकल पीजी में दाखिले का सपना देख रहे लाखों डॉक्टरों की धड़कनें इन दिनों थोड़ी तेज हो गई हैं। इसकी वजह है कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) किसी भी वक्त नीट पीजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर सकता है। इसके साथ 30 सितंबर से पहले नतीजा भी सामने आने की पूरी संभावना बन गई है। जो उम्मीदवार अगस्त के आखिर से अपना स्कोर मन ही मन जोड़ते-घटाते आ रहे थे उनके लिए अब असली जवाब मिलने की घड़ी नजदीक है। बोर्ड ने अभी तक आंसर-की जारी करने की कोई तय तारीख का एलान नहीं किया है लेकिन परीक्षा ब्रोशर के मुताबिक नतीजा 30 सितंबर 2026 तक घोषित किया जाना है और उसी हिसाब से आंसर-की भी नतीजे से पहले या साथ में आने की उम्मीद है।पहली बार मिलेगा जवाबों को परखने का मौका इस साल की एक खास बात यह है कि न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.