नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- NEET PG Result OUT, Cut off : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर लॉगइन कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। टॉपर छात्र के 720 में से 641 अंक आए हैं। टॉप 20 छात्रों के 614 से 641 के बीच मार्क्स हैं। कुल 2,65,960 कैंडिडेट ने एग्जाम दिया था। इनमें 30 अगस्त को 263544 और 5 सितंबर को जयपुर में दोबारा एग्जाम देने वाले 2416 कैंडिडेट शामिल हैं। क्वालिफाइंग कटऑफ जनरल/EWS की 262, SC/ST/OBC की 226 और PwBD की 244 रही है। व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर 2026 को या उसके बाद एनबीईएमएस (NBEMS) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। स्कोरकार्ड केवल 6 महीने तक ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। आधिकारिक उत्तर कुंजी,...