नीट पीजी में सफलता पर डॉ. नम्रता गुप्ता सम्मानित
रामगढ़, सितम्बर 29 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि झारखंड सेवा समिति के उपाध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता की पुत्री डॉ नम्रता गुप्ता ने नीट पीजी परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार के साथ रामगढ़ जिले का नाम रोशन किया है। नीट पीजी में डॉ नम्रता ने 8000 रैंक प्राप्त किया है। उनकी सफलता पर झारखंड सेवा समिति की ओर से मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने मोमेंटो प्रदान करने के साथ शॉल ओढ़ाकर डॉ नम्रता का अभिनंदन किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने डॉ नम्रता को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से नीट पीजी में सफलता प्राप्त कर परिवार सह जिले को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि 8000 रैंक के कारण काउंसलिंग में उन्हें अपनी पसंद के विषय और संस्थान के चयन का अवसर मिल सकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.