नीट पीजी में प्रगति सिंह ने हासिल की 1400वीं रैंक
चंदौली, सितम्बर 25 -- पीडीडीयू नगर। मानस नगर स्थित सुश्रुत नर्सिंग होम की प्रबंधक डॉ. प्रमिला यादव व परशुराम सिंह यादव की बेटी प्रगति सिंह यादव ने नीट पीजी परीक्षा में 1400वीं रैंक हासिल कर परिवार व क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस सफलता पर परिजनों और चिकित्सक समुदाय में खुशी का माहौल है। नीमा चंदौली की ओर से बधाई दी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रगति ने मेहनत और प्रतिभा से यह मुकाम पाया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। बेटी की सफलता पर अभिभावक गदगद नजर आए और मिठाई खिलाकर खुशी जताई। भाई डॉ. हिमांशु सिंह (एमएस ऑर्थो) ने कहा कि लगन और दृढ़ संकल्प से सफलता मिलती है। यह भी पढ़ें- ऐमन खातून ने ऑल इंडिया 904वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का बढ़ाया मान परिजनों ने बताया कि प्रगति आगे चिकित्सा क्षेत्र में समाज सेवा करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.