नीट पीजी में दाखिले के नाम पर 55 लाख की ठगी, दो पर केस
महाराजगंज, मार्च 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नीट पीजी में दाखिले के नाम पर महराजगंज शहर के एक निजी हॉस्पिटल के एक डॉक्टर से 55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घुघली क्षेत्र के पिपरा मुंडेरी निवासी डॉ. प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने नीट पीजी के लिए परीक्षा दी थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात विक्की त्रिपाठी व विनोद धीमन से हुई। आरोप है कि दोनों ने गोमतीनगर लखनऊ स्थित अपनी फर्म के माध्यम से काठमांडू नेपाल के एक मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का भरोसा दिया। इसके एवज में आरोपितों ने 55 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित डॉक्टर के अनुसार उन्होंने विभिन्न तिथियों में बैंक खाते व नगद के माध्यम से कुल 55 लाख रुपये दे दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.