नीट पीजी में डॉ. सबीहा ने लहराया परचम, ऑल इंडिया रैंक 44 हासिल
मोतिहारी, सितम्बर 26 -- बंजरिया एस। शहर के भवानीपुर जिरात निवासी डॉ. सबीहा फिरोज ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए नीट पीजी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 44 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। डॉ सबीहा फिरोज मूल रूप से बंजरिया प्रखंड के जरवा गांव की निवासी है । डॉ. सबीहा फिरोज ने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हैदराबाद से पूरी की है। पढ़ाई के दौरान उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल भी हासिल किया था। अब नीट पीजी में देशभर में 44 वीं रैंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। डॉ. सबीहा फिरोज महावीर मध्य विद्यालय, लुअठहां के शिक्षक मोहम्मद फिरोज आजम और गुलशन आरा की पुत्री हैं। उनकी सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.