मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में चार केंद्रों पर रविवार को नीट पीजी की परीक्षा हुई। परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई। परीक्षा के लिए फकीरा चौक, रेवा रोड, कच्ची पक्की और कांटी में केंद्र बनाये गये थे। परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12.30 बजे तक हुई। परीक्षा में एसकेएमसीएच सहित बिहार के कई मेडिकल कॉलेजों के छात्र शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। आठ बजे से छात्रों का प्रवेश शुरू हुआ। परीक्षा देकर आये छात्रों ने बताया कि पिछले वर्ष से इस बार मुश्किल सवाल पूछे गये थे, क्लिनिकल आधारित सवाल ज्यादा पूछे गये थे。

परीक्षा का कठिनाई स्तर परीक्षा देकर निकले एसकेएमसीएच के डॉ. आदित्य रंजन और डॉ. कृष्ण मुरारी ने बताया कि सवाल काफी कठिन थे। पिछली बार से इस बार परीक्षा का पैटर्न भी बदला हुआ था...