नीट पीजी की परीक्षा क्वालीफाई कर अदिति ने क्षेत्र का नाम रौशन किया
सीवान, सितम्बर 28 -- भगवानपुर हाट। प्रखंड क्षेत्र की एक बेटी ने वर्ष 2026 की नीट पीजी की परीक्षा में परचम लहराया है। उसे 544 अंक प्राप्त हुए हैं और उसे 3215 वां रैंक मिला है। यह सफलता प्राप्त करने वाली होनहार बेटी प्रखंड मुख्यालय के चक्रवृद्धि गांव के रहने वाले जयराम शर्मा व कविता शर्मा की एकलौती पुत्री अदिति शर्मा है। वह स्वर्गीय राम नारायण शर्मा की पोती है। यह सफलता पाकर उसने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इसके पहले वह वर्ष 2024 में एमबीबीएस की परीक्षा में कॉलेज की टॉपर रही है। उसके पैतृक गांव चक्रवृद्धि व परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह भी पढ़ें- 12वीं टॉपर, फिर NEET UG क्रैक कर किया MBBS; अब नीट पीजी में लाईं तीसरी रैंक उसके छोटे दादा श्रीभगवान शर्मा ने बताया कि अदिति बचपन से हीं मेधावी छात्रा रही है। उसका परिवार असम के बोगाईगांव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.