नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी, देखें पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- नीट पीजी 2026 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आज यानी 12 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। नीट पीजी परीक्षा में निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। पंजीकरण के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परीक्षा संबंधी जानकारी भरनी होगी। बता दें कि एमसीसी के मुताबिक, काउंसिलिंग कुल 4 चरणों में पूरी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी तय तिथियों में रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग एवं लॉकिंग कर सकेंगे।पहले राउंड का शेड्यूल बता दें कि पहले राउंड की शुरुआत सीट मैट्रिक्स की जांच से होगी। यह काम 10 से 12 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद 12 से 21 अक्टूबर के बीच रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करनी होगी। चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की खिड़की 13 से 22 अक्टूबर तक खुली रहेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.