नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- NBEMS NEET PG Answer Key 2026 Date: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (NEET PG 2026) की परीक्षा में शामिल हुए लाखों युवा डॉक्टरों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) जल्द ही नीट पीजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट जारी करने जा रहा है। आंसर-की जारी होने के बाद सभी अभ्यर्थी एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाकर इसे आसानी से डाउनलोड और चेक कर सकेंगे।पारदर्शिता के लिए पहली बार जारी हो रही है नीट पीजी आंसर-की आपको बता दें कि इस साल सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण निर्देशों और परीक्षा प्रणाली में अधिक पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से एनबीईएमएस पहली बार आधिकारिक आंसर-की और उम्मीदवारों की दर्ज की गई ...