नई दिल्ली, जून 2 -- महाराष्ट्र के बीड शहर में नीट प्रश्न पत्र लीक मामले के मुख्य सूत्रधार एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर पी. वी. कुलकर्णी से कथित तौर पर जुड़ी एक निर्माणाधीन इमारत के अवैध हिस्से को प्रशासन के आदेश के बाद गिरा दिए गए। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बीड नगर परिषद ने स्थानीय निर्माण नियमों के उल्लंघन को लेकर शाहूनगर इलाके में स्थित इस चार मंजिला इमारत के अवैध हिस्सों को हटाने का आदेश दिया था।

अवैध निर्माण का मामला नगर निकाय के मुख्य अधिकारी शैलेश फड़से ने बताया कि शाहूनगर इलाके में स्थित इस इमारत में कथित तौर पर निर्धारित भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन पाया गया। फड़से ने कहा कि हमने नोटिस जारी किए थे। हमें जानकारी मिली है कि मालिक ने स्वेच्छा से अनधिकृत निर्माण को हटा दिया है। लातूर के मूल निवासी और रसायन विज्ञान के विषय विशेषज...